फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Quack administers three injections; young man dies within 30 minutes.

Hathras News: झोलाछाप ने लगाए तीन इंजेक्शन, 30 मिनट में युवक की मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 31 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Quack administers three injections; young man dies within 30 minutes.
सोनू। फाइल फोटो - फोटो : File Photo
चंदपा के गांव चिंतागढ़ी में झोलाछाप के इलाज से 28 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। पेट में दर्द उठने पर परिजन उसे गांव परसारा स्थित क्लीनिक लेकर गए थे। वहां झोलाछाप ने उसे तीन इंजेक्शन लगाए। 30 मिनट बाद सोनू की मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक रविवार सुबह सोनू के पेट में असहनीय दर्द उठा। सोनू के चाचा के अनुसार लोग उसे परसारा गांव लेकर पहुंचे। यहां खुद को चिकित्सक बताते हुए क्लीनिक संचालक ने दर्द बंद करने के लिए सोनू के तीन इंजेक्शन लगाए। इसके 30 मिनट बाद से सोनू के मुंह से झाग आने लगे और वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बताया कि फेफड़े व मस्तिष्क नष्ट हो चुके हैं। वहां मना करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां दोपहर करीब दो बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता बनने की खुशियां मातम में बदलीं
सोनू मेहनत-मददूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और परिजनों के अनुसार महज आठ दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। घर में नवजात के आने की खुशियां अभी ठीक से मन भी नहीं पाई थीं कि सोनू की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मातम छा गया।




युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी



मामला संज्ञान में आया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा। जांच टीम गठित कर गांव भेजी जाएगी। झोलाछाप पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. वेदप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed