{"_id":"6aee29d7e1b9be7da8010f72","slug":"pulse-polio-campaign-will-be-launched-at-the-end-of-november-hathras-news-c-56-1-hts1004-156760-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नवंबर के अंत में चलेगा पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नवंबर के अंत में चलेगा पल्स पोलियो अभियान
Sat, 07 Nov 2026 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। जिले में पल्स पोलियो एसएनआईडी अभियान के तहत 2.73 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 22 नवंबर से जिले में इस अभियान की शुरूआत होगी। कलक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अभियान के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि 22 नवंबर को बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचेंगे। 30 नवंबर को बी-टीम क्षेत्र में काम करेगी, जो लिस्ट के अनुसार छूटे बच्चों तक स्कूल व घर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 700 बूथ बनाए गए हैं। 514 डोर-टू-डोर, 56 ट्रांजिट और 14 मोबाइल टीमें इस काम में लगाई गई हैं। डीएम ने सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में समय से टीटीओएफ व बीटीओएफ बैठकें सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
डीआईओएस व बीएसए को 21 नवंबर को पल्स पोलियो रैली निकालने और 22 नवंबर को बूथ दिवस के दिन सुबह आठ से शाम चार बजे तक स्कूल खुले रखने व साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। हाई रिस्क ग्रुप के अंतर्गत टीम ईंट-भट्ठों, कोल्ड स्टोर और निर्माणाधीन इमारतों पर भी मजदूरों के बच्चों को कवर करेगी।