फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Public toilets in bad shape, not being taken care of

Hathras News: सार्वजनिक शौचालय हैं बदहाल, नहीं हो रही देखभाल

Sat, 10 Jun 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 10 Jun 2023 01:07 AM IST
सार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पालिका द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया। शौचालय बनवाने में लाखों रुपये की लागत आई। इसके बाद भी शौचालय लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
Public toilets in bad shape, not being taken care of
गंदे पड़े साार्वजिनक शौचालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों की स्थित बदहाल है। कहीं गंदगी का अंबार है तो कहीं पानी का संकट है। इस कारण लोगों को शौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन शौचालयों के रखरखाव में खानापूर्ति कर रहा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पालिका द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया। शौचालय बनवाने में लाखों रुपये की लागत आई। इसके बाद भी शौचालय लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहनगंज स्थित शौचालय में पानी नहीं है। वहीं बसस्टैंड पर बने पिंक शौचालय में पानी नहीं है। इस कारण शौचालय में गंदगी का अंबार है। वहीं शहर के मुरसान गेट पर बने सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगा हुआ है। इस कारण लोगों को शौच व लघुशंका के लिए भटकना पड़ रहा है। कई बार लोगों ने मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की। आज तक हालत जस के तस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जब शौचालय बने थे तो लगा था कि राहत मिलेगी, लेकिन शौचालय गंदगी से अटे हैं। पानी तक के इंतजाम नहीं हैं। इस कारण आए-दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। -सुरेंद्र वार्ष्णेय, दुकानदार


शहर के मुरसान गेट पर बने शौचालय पर ताला लगा है। मोहनगंज के शौचालय में पानी नहीं है। इस कारण गंदगी है। शौचालय में जाने तक का मन नहीं करता है। -अशोक वर्मा, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed