फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   public protest for electricity

विद्युत सप्लाई मानक के अनुसार न मिलने पर जताई नाराजगी

Sun, 21 Jun 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
public protest for electricity
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। डीएम ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, पूर्व में आयोजित तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण, विद्युत कनेक्शन, जर्जर तारों के बदलने तथा विद्युत आपूर्ति मानक के अनुरूप नहीं होने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने लंबित शिकायतों एवं अन्य शिकायतों का निस्तारण तत्काल करने के निर्देश दिए। विद्युत दुर्घटना में हुई मृत्यु के प्रकरणों के भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एक्सईएन को निर्देश दिए कि आरसी का मिलान करते हुए वसूली करने के साथ ही पोर्टल से हटाने की कार्रवाई की जाए। डीएम ने जिले में संचालित विद्युत थाना एवं सृजित पद तथा भरे हुए एवं रिक्त पदों के बारे में जानकारी ली। एक्सईन खानचंद्र ने बताया कि कुल 29 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 18 पद रिक्त हैं तथा 11 भरे हुए है। एक्सईएन ने बताया कि घरेलू कनेक्शन के लिए कुल 8,155 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 8130 जारी किए गए तथा 25 आवेदन लंबित है। कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए कुल 551 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 542 आवेदनों पर कार्यवाही की गयी है तथा 09 आवेदन अभी लम्बित है। एक्सईन ने बताया कि सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 158 मजरों में जर्जर तारों के बदलने का कार्य किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में कुल 66 विद्युत उपकेन्द्र संचालित है जिसमें से अवर अभियन्ता के 66 पदों में से 30 पद कार्यरत एवं 36 पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed