{"_id":"606765328ebc3e8d3155f026","slug":"protest-start-between-his-own-party-hathras-news-ali260139257","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ प्रत्याशियों का उनकी पार्टियों में ही विरोध हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ प्रत्याशियों का उनकी पार्टियों में ही विरोध हुआ तेज
विज्ञापन
टिकट वितरण को लेकर बसपा नेता बंटी भैया के यहां विरोध जताते बसपाई
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। वहीं कुछ प्रत्याशियों का विरोध भी तेज हो गया है। बसपा में तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ नेताओं का घेराव किया और एक नेता का पुतला भी फूंका। वहीं लिस्ट में नाम न होने से भाजपा में भी कुछ नेता खासे नाराज हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। यदि कोई नाराज होगा भी तो उसे मना लिया जाएगा।
जिला पंचायत का चुनाव राजनीतिक दल जोर-शोर से लड़ रहे हैं। भाजपा, बसपा, सपा, रालोद व कुछ अन्य दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। वहीं कुछ दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है। बसपा के कार्यकर्ताओं ने तो एक वार्ड प्रत्याशी के विरोध में प्रदर्शन किया और पार्टी के जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव के अलावा बंटी भैया के घर का घेराव भी किया।
इन लोगों ने एक पूर्व विधायक व पार्टी के एक पदाधिकारी का पुतला भी फूंका। बाद में इन्हें जैसे-तैसे समझा बुझाकर शांत किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह का कहना है कि टिकट न मिलने से कुछ कार्यकर्ता नाराज थे। इन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। वहीं भाजपा में भी अंदरखाने कुछ नेताओं में टिकट न मिलने पर खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने काफी समय पहले से तैयारी की थी और दावेदारी के साथ-साथ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें पार्टी ने अपना समर्थित उम्मीदवार नहीं बनाया। ऐसे में यह नेता बागी तेवर भी अपना सकते हैं। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है किसी कार्यकर्ता में कोई नाराजगी नहीं है। यदि कोई कार्यकर्ता नाराज भी होगा तो उसे मना लिया जाएगा। पार्टी पूरी तैयारी के साथ यह चुनाव लड़ रही है।