फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest of the team that reached to seize polythene, ruckus

Hathras News: पॉलिथीन को जब्त करने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा

Thu, 27 Jul 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest of the team that reached to seize polythene, ruckus
हलवाई खाना बाजार में नगर पालिका टीम से होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : samvad
नगर पालिका परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शहर के हलवाई खाना व तालाब चौराहे पर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया गया। हलवाई खाना में टीम के प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त करने के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा। छापे के दौरान महज आधा किलो पॉलिथीन जब्त की जा सकी और पांच हजार रुपये जुमाने के रूप में वसूले गए।
विज्ञापन





शहर में समय समय पर प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद और आगरा च अलीगढ़ के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शहर के हलवाई खाना व तालाब चौराहे पर पॉलिथीन जब्त की। टीम जैसे ही हलवाई खाना पहुंची तो टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




व्यापारियों का कहना था कि जिन बड़ी फैक्टरियों में पाॅलिथीन तैयार की हो रही है, वहां जब्तीकरण की कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों का कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। इसे लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। नतीजा, टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed