{"_id":"c99e96435a757da09651436bbda21373","slug":"protest-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठान बंद रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठान बंद रख किया प्रदर्शन
hathras
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ऑल इंडिया बीज पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बीज कारोबारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा। बीज, खाद व दवा की दुकानें बंद रहने से दूर दराज से आए किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।
हाथरस में बीज कारोबारी हसपाल गंभीर और नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में बीज कारोबारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख प्रदर्शन किया। बीज, दवा कारोबारियों ने खेती के लिए बीज और दवाओं की दुकान के लाइसेंस के लिए शैक्षिक योग्यता अनिवार्य किए जाने से बीज विक्रेताओं में रोष उत्पन्न हो गया। शहर भर के सभी बीज विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बीज कारोबारी शेखर वार्ष्णेय ने कहा कि पूर्व में दवा व खाद की बिक्री के लिए शैक्षिक योग्यता तो निर्धारित की गई थी, लेकिन अब सरकार ने दुकान के लाइसेंस के लिए कृषि विषय से बीएससी उत्तीर्ण को ही लाइसेंस जारी किए जाने की घोषणा कर दी है। इसके विरोध में बीज कारोबारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर मंगलवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। मोहन गंज स्थित शेखर बीज भंडार पर बीज कारोबारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में हसपाल गंभीर, निशांत वार्ष्णेय, विष्णु शर्मा, तन्नू अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, बांकेलाल वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, आवास कुमार शर्मा, संजय अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता, रामपाल सिंह सहित काफी व्यापारी शामिल थे।