{"_id":"698ce89360e15580d203578a","slug":"protest-against-ugc-continues-advocates-and-farmer-leaders-arrive-hathras-news-c-56-1-hts1004-144484-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यूजीसी के विरोध में धरना जारी, अधिवक्ता व किसान नेता पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यूजीसी के विरोध में धरना जारी, अधिवक्ता व किसान नेता पहुंचे
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में धरने बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को भारी संख्या में अधिवक्ता अपना समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। आगरा से किसान संगठन के नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे, जिन्हें एसडीएम व सीओ ने बाहर रोड पर ही रोक लिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ, लेकिन उन्हें धरना स्थल तक नहीं जाने दिया गया।
यूजीसी के विरोध में पंकज धवरैया बरेली के पूर्व मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री के साथ सद्भावना पदयात्रा निकालने वाले थे। शनिवार को यह यात्रा निकाली जानी थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया था। इसी के बाद से अपने घर के बाहर पंकज धरने पर बैठ गए हैं। रोजना उनके समर्थन में कोई न कोई संगठन पहुंच रहा है। बुधवार को काफी संख्या में अधिवक्ता कंचन नगर पहुंचे। यहां सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण पहुंच गए, जहां अधिवक्ताओं से उनकी नोकझोंक हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बीच पुलिस ने केवल चार अधिवक्ताओं के पैनल को मिलने की अनुमति दी। अधिवक्ता केके शर्मा, मनमोहन उर्फ बंटू, सोनू गौतम व मनोज शर्मा ने पंकज से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने कहा कि धरना स्थल पर पुलिस टेंट आदि की व्यवस्था नहीं होने दे रही, जिससे पंकज धवरैया को रात में ठंड में समस्या हो रही है।
इधर, भारतीय किसान यूनियन भानु के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधियां अपने समर्थकों के साथ आगरा से हाथरस पहुंचे। यहां उनके आने की खबर मिलते ही पुलिस ने आगरा रोड पर नगला भुस से बैरिकेडिंग की तथा वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर को वे आगरा रोड कंचन नगर तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वे वापस लौट गए। उनके साथ संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, सोनू ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फिल्म डायरेक्टर पर करेंगे मुकदमा
पंकज धवरैया से मिले अधिवक्ता केके शर्मा ने बताया कि वे फिल्म घूसखोर पंडत का भी विरोध कर रहे हैं। इस प्रकरण में पंकज धवरैया की ओर से फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस तरह का नाम रख डायरेक्टर समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।