फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest against expulsion of student

Hathras News: छात्रा के निष्कासन के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Protest against expulsion of student
एबीजी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह कार्यकर्ता एक छात्रा को संस्था से निष्कासित करने से नाराज थे।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संस्था के प्राचार्य से मिलने पहुंचे, लेकिन प्राचार्य नहीं मिले। प्राचार्य की अनुपस्थिति में छात्रा की समस्या सुनने के लिए कोई मौजूद नहीं था। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद एबीवीपी नेताओं ने प्राचार्य से बात की तो उन्होंने शनिवार को मिलने का समय दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि शनिवार को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी के क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, प्रांत सेवा कार्य संयोजक गौरव रावत, जिला संयोजक अर्पित वर्मा, नगर मंत्री यतीश शर्मा, स्वप्निल भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया प्रमुख गोपाल शर्मा, नगर मंत्री हाथरस आकाश शर्मा, नगर सह मंत्री रोशन सक्सेना आदि थे। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि कोतवाल ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कोई अभद्रता नहीं की है। उन्हें कल बुलाया गया है। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्राचार्य एलएन शर्मा का कहना है कि मैं जरूरी से काम लखनऊ मैं हूं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बेवजह हंगामा किया है और महिला शिक्षकों से अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed