{"_id":"6866e09455420355150b8cf5","slug":"protest-against-closure-of-primary-school-hathras-news-c-56-1-sali1018-133994-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्राइमरी स्कूल बंद होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्राइमरी स्कूल बंद होने के विरोध में किया प्रदर्शन
Fri, 04 Jul 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके व प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की।
अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व सचिव ब्रह्मदेव शर्मा मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पांच हजार स्कूलों का अस्तित्व खत्म कर उन्हें दूसरे स्कूलों में समायोजित कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेशचंद्रा ने कहा कि जन विरोधी निर्णय को सरकार ने वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संचालन उपाध्यक्ष शशांक पचौरी एडवोकेट ने किया। प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, प्रदीप तेनगुरिया, श्रीकृष्ण एडवोकेट, ज्ञानेंद्र मोहन दीक्षित, मथुरा प्रसाद, धर्मेंद्र गांधी, योगेश बाबू, राजकुमार, मोहम्मद चांद कुरैसी, रामकुमार सारस्वत, जैनुद्दीन जैन, निशांत उपाध्याय आदि मौजूद थे।