{"_id":"64a5bf966de8dcba3f0c4125","slug":"proposals-worth-crores-sealed-amid-uproar-hathras-news-c-58-1-sali1023-516-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हंगामे के बीच करोड़ों के प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हंगामे के बीच करोड़ों के प्रस्तावों पर लगी मुहर
Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष व विधायक। संवाद
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को बजट बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सभासदों ने हंगामा भी किया, लेकिन अंततः कई करोड़ के प्रस्तावों पर स्वीकृति की मोहर लगा दी गई।
विधायक गुड्डू चौधरी, चेयरमैन हेमलता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी श्री चंद और सभासदों की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। वार्ड नौ के सभासद ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि पिछली बैठक में तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। इसके बाद में 17 बिंदु कैसे पूरे कर दिए गए। सभासद राजकुमार चौधरी ने अपने वार्ड नौ में गंदगी को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया। सभासद नासिर खान, रेखा वर्मा, उमेश शर्मा, रेशमपाल सिंह ने वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की।
चेयरमैन हेमलता अग्रवाल ने बताया कि बैठक के बाद वार्डों में विकास कार्य, प्रकाश, सफाई आदि की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। कार्यालय एवं पथकर, सायर खर्च, जलकल, सफाई व रोशनी, सार्वजनिक निर्माण को लेकर करोड़ों का बजट पास किया गया है। इसके अलावा करवन नदी के दोनों तरफ ग्रीन बैल्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सवा दो करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है। सरकार से मंजूरी मिलते ही करवन नदी का कायाकल्प शुरू हो सकता है।