फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Proposals of Rs 2.06 crore sealed in aatma meeting

आत्मा की बैठक में लगी 2.06 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Proposals of Rs 2.06 crore sealed in aatma meeting
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के गवर्निंग बोर्ड की बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2.06 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
उप कृषि निदेशक ने आत्मा योजना के तहत गत वर्ष में कराए गए कार्यों का प्रगति विवरण सभी सदस्यों के समक्ष रखा। 2021-22 की कार्य योजना के बिंदुवार विवरण सहित प्रस्ताव पेश किए गए। वर्ष 2021-22 के लिए 2,06,74,590.00 रुपये की कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

कृषक सदस्य राकेश कुमार और गेंदा सिंह रावत ने अंतर्राज्यीय भ्रमण पंजाब एवं हरियाणा में कराने का सुझाव दिया। अध्यक्ष ने इस पर सहमति व्यक्त की। अंतर्राज्यीय भ्रमण और प्रशिक्षण पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, एनडीआरआई करनाल, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ, कानपुर एवं जैविक संस्थानों में कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी विभागों (उद्यान, पशुपालन, मत्स्य) को 28-28 प्रदर्शन आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से आत्मा योजना की जिला कृषि कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने एनएमएसए योजना के विषय में विस्तृत चर्चा की व अनुमोदन प्राप्त किया।

जिला प्रबंधक नाबार्ड द्वारा एफपीओ सदस्यों के साथ कृषि अवस्थापना निधि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर सचिव आत्मा और उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, मंडी सचिव यशपाल सिंह, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, बीएसए इंद्रसेन नाथ, सुरेशचंद्र, अजीत कुमार, पंकज गुप्ता, राजेश कुमार, संतोष सिंह, रवींद्र सिंह, गेंदा सिंह रावत, मीना देवी, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed