जनपद में 14 आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदोन्नोति के लिए को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने नियुक्ति पत्र दिए। आंगनबाड़ी भवनों के निमार्ण कार्याें के शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन रोजगार के अंतर्गत जनपद की 14 आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदोन्नति प्राप्त की है। जिसमें रीना, रीता रानी, सीमा राठौर, सुनीता, रजनी वाला, हिरदेश, नीतू, अंजू, पुष्पा, पूनम देवी, राधा देवी, कुसमा देवी, रजनी अग्रवाल, उषा देवी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत जनपद में 39 आंगनबाड़ी भवनों के निमार्ण कार्याे का शिलान्यास किया गया।