फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Programs will be held on completion of eight years of the state government's policy

Hathras News: प्रदेश सरकार की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held on completion of eight years of the state government's policy
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर व नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर मेले का आयोजन किया जाएगा। 25, 26 एवं 27 मार्च को समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक व गण्यमान्य व्यक्तियों, उद्यमियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में सेवाभाव, सुशासन, दृढ़ता के साथ जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों की योजना किसान की समृद्धि, महिला सशक्तीकरण, अवसंरचना व विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार और अंत्योदय से सर्वाेदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) बिंदुओं पर तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed