फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Private security personnel will handle the security of government hospitals

Hathras News: सरकारी अस्पतालों पर रहेगा निजी सुरक्षा कर्मियों का पहरा, रूकेंगे आए दिन होने वाले हंगामे

Wed, 27 Sep 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 27 Sep 2023 01:27 AM IST
सार

शहर के बागला जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में हर रोड सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। आए-दिन यहां हंगामा भी होता रहता है। इमरजेंसी में भी कई मरीजों के तीमारदारों का चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद व नोकझोंक हो जाती है।

विज्ञापन
Private security personnel will handle the security of government hospitals
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सादाबाद, सासनी और सिकंदराराऊ स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर ओपीडी व इमरजेंसी में इन्हें तैनात किया गया है, जिससे अस्पताल में आने वाली भीड़ को संभाला जा सके और आए-दिन होने वाले हंगामे पर रोक लग सके।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के बागला जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में हर रोड सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। आए-दिन यहां हंगामा भी होता रहता है। इमरजेंसी में भी कई मरीजों के तीमारदारों का चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद व नोकझोंक हो जाती है। ऐसे में यहां विवाद होना कोई नई बात नहीं है। बीते साल जिला महिला अस्पताल में एक आशा कार्यकर्ता व एक स्वास्थ्यकर्मी के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन


दोनों में मारपीट हुई थी। घटना के बाद अस्पताल में तीन दिन तक हंगामा हुआ था। इस घटना के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग डीएम व एसपी से मांग की थी। पुलिस विभाग ने यहां पुलिस चौकी शुरू भी करा दी। इस पर एक उप निरीक्षक व सिपाही की तैनाती है। अब अस्पतालों के अंदर सुरक्षा इंतजामों के लिए निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को इन सभी जगहों पर सुबह से ही सुरक्षा कर्मी ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में यह तैनात नजर आए। आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में यह सुरक्षा कर्मी यहां तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सादाबाद, सिकंदराराऊ व सासनी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में यह सभी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। -डॉ. राजीव गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed