फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Principal of GSAS Inter College suspended

Hathras News: जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित, सरजू कुमार बने नए प्रधानाचार्य

Wed, 05 Nov 2025 01:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 01:37 AM IST
सार

डॉ. कैलाश चंद्र को चार मुख्य कारणों से निलंबित किया है। उन पर एक स्टाफ को बिना मानकों के पदोन्नति देने, वरिष्ठ लिपिक नयन कमल के साथ मारपीट, अक्तूबर माह में सभी स्टाफ का वेतन रोकने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर का आरोप है।

विज्ञापन
Principal of GSAS Inter College suspended
निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मुरसान कस्बा के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाशचंद्र को एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर सरजू कुमार को नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। सरजू कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। 

विज्ञापन


नए प्रधानाचार्य सरजू कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक एसडीएम ने डॉ. कैलाश चंद्र को चार मुख्य कारणों से निलंबित किया है। उन पर एक स्टाफ को बिना मानकों के पदोन्नति देने, वरिष्ठ लिपिक नयन कमल के साथ मारपीट, अक्तूबर माह में सभी स्टाफ का वेतन रोकने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर का आरोप है।
विज्ञापन

एसडीएम ने एक नवंबर को डॉ. कैलाश चंद्र के निलंबन का आदेश जारी किया था। 

डॉ. कैलाश चंद्र ने मंगलवार की सुबह विद्यालय आकर निलंबन आदेश प्राप्त किया और उसके बाद वह विद्यालय से चले गए। गौरतलब है कि सरजू कुमार सात वर्ष पूर्व भी विद्यालय के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। सरजू कुमार ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से विद्यालय में लगातार कुछ स्टाफ के लोगों में विवाद चल रहा था, जिसका बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को दूर करने और बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को हटाने की बात कही। एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह का कहना है कि गांव नवीपुर सुशील कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल के यहां शिकायत की थी कि प्रधानाचार्य ने अपने रिश्तेदार सहायक अध्यापक मुनेंद्रप्रताप सिंह को पदोन्नति दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की गई जांच में उन्हें दोषी पाया गया था। इस क्रम में जेडी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस कारण विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाशचंद को निलंबित किया गया है। उनकी जगह सरजू कुमार को प्रधानाचार्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed