{"_id":"6447f6254922e73fd6089195","slug":"prince-in-high-school-dharmendra-and-madhu-in-intermediate-hathras-topper-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: हाथरस से हाईस्कूल में प्रिंस, तो इंटरमीडिएट में धर्मेंद्र और मधु रहे जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: हाथरस से हाईस्कूल में प्रिंस, तो इंटरमीडिएट में धर्मेंद्र और मधु रहे जिला टॉपर
Tue, 25 Apr 2023 09:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:17 PM IST
सार
हाथरस में हाईस्कूल में प्रिंस मेहरा निवासी ताजपुर थाना मुरसान ने 96.5 प्रतिशत अंक पाकर हाथरस जिले को टॉप किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में धर्मेंद्र और मधु ने संयुक्त रूप से 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में टॉप करने वाले छात्र प्रिंस माला पहने हुए और उसकी इस सफलता पर परिजन खुशी मनाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आ गया। हाईस्कूल में प्रिंस मेहरा निवासी ताजपुर थाना मुरसान ने 96.5 प्रतिशत अंक पाकर हाथरस जिले को टॉप किया। वह एसपीएस रेजिडेंशियल हाईस्कूल, मुरसान का छात्र है। उसने यूपी में भी दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में धर्मेंद्र और मधु ने संयुक्त रूप से 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। धर्मेंद्र ने यह परीक्षा एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ से परीक्षा दी थी, जबकि मधु ने शिवाय इंटर कॉलेज गोविंदपुर सादाबाद से परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
इधर, परीक्षाफल आने को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों व उनके परिजनों में बैचेनी देखी गई। दोपहर को जब परीक्षा परिणाम आ गया तब पास हुए विद्यार्थी काफी खुश दिखाई दिए। इस बार जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.87 व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 62.06 फीसदी रहा।