फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pride extended its nuclear tests of India Atal

अटल ने परमाणु परीक्षण कर भारत का बढ़ाया गौरव

Sun, 25 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 25 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pride extended its nuclear tests of India Atal
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अटलजी ने अपने कार्यकाल में परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत भी किसी से कम नहीं है।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं उनके द्वार देश के हित में किए कार्यों को भी सराहा गया। रामवीर ने केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए जिले को मिली 12 बाइकों को तीनों विधानसभा क्षेत्र में रवाना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रशेखर रावल ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. एसपीएस चौहान, मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत, वासुदेव माहौर, रामवीर सिंह भैयाजी, रूपेश उपाध्याय, सुभाष सेंगर, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, प्रीति चौधरी, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, अखिलेश गुप्ता, कप्तान सिंह ठेनुआं, विक्रम सिंह जादौन, सुमित शर्मा, राधेश्याम पागल, भास्कर सिंह, दीनदयाल चौहान, रामवीर माहौर, विवेक गुप्ता, आशीष कुलश्रेष्ठ, शिवदेव दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ऊषा देवी के आवास पर भी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। मास्टर सत्यपाल सिंह, सुभाष सेंगर, राधेश्याम पागल, मूल चंद वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, विनोद चौधरी, नारायण लाल, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, मुकेश पौरुष, मुकेश राना, नवीन शर्मा, अंकित गौड़, कैलाश चंद्र, भगवानदास माहौर, सुनीत आर्य, विश्वनाथ आर्य, आरके      सिंह, विजय वर्मा, रमेश राजपूत आदि मौजूद थे। 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जीएस मेडिक ल सेंटर में मनाया। इस मौके पर अटल जी के छविचित्र के समक्ष 92 दीपक जलाए गए और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की गई।

 

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के प्रति सच्चा सम्मान तभी होगा। जब हम वर्तमान केन्द्र सरकार की नीतियों को गरीब, उपेक्षित व जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करें। सासंद प्रतिनिधि डा. महेंद्रपाल शर्मा ने कहा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है।

 

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता डा. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन जब तक हम सभी कार्यकर्ता स्वंय उन योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम नहीं करेंगे तब तक कोई भी योजना कारगर साबित नहीं होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष, दिलीप पोद्दार, तुलसीदास अग्रवाल, प्रभात पचौरी, रामकुमार जूरैल,  हेमंत गौतम, नवीन शर्मा, डा. तरुण शर्मा, डा. यूएस गौड़, अरविंद चौधरी, हरवेंद्र चौधरी उर्फ हर्रो, प्रमोद अग्रवाल, चंद्रवीर प्रधान, ललित शाह, सुधीर गर्ग, हरस्वरूप वर्मा, चौ. राजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, सत्यप्रकाश फौजी, गिरीश दिवाकर, भूपेंद्र कुमार, शकुंतला गौतम, जगवीर सिंह जग्गा, अविनाश तिवारी, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed