फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   President Draupadi Murmu honored Sahapau Vridul Chaudhary

Hathras: सहपऊ के वृदुल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, छात्र ने किया यह काम

Thu, 07 Sep 2023 06:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

वृदुल कक्षा 10 का छात्र है। उसने पिछले माह हुई चायना डिबेट में सहभागिता कर अपने देश का पक्ष रखकर सबको चौंका दिया था। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भी उसने प्रधानमंत्री के साथ वार्ता कर उनको प्रभावित किया था।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu honored Sahapau Vridul Chaudhary
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग वृदुल चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू निवासी 14 वर्षीय वृदुल चौधरी पुत्र वीरेन्द्र सिंह ठेनुआं को राष्ट्रपति भवन में उसके अन्य साथियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है, ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। 

विज्ञापन


सम्मानित किए गए छात्र वृदुल चौधरी के चचेरे भाई साकेत चौधरी ने बताया कि वृदुल ने यह सम्मान पाकर गांव का नाम रोशन किया है। उसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उसका हौसला बढ़ाया है। वृदुल कक्षा 10 का छात्र है। उसने पिछले माह हुई चायना डिबेट में सहभागिता कर अपने देश का पक्ष रखकर सबको चौंका दिया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भी उसने प्रधानमंत्री के साथ वार्ता कर उनको प्रभावित किया था। हर्ष व्यक्त करने वालों में साकेत चौधरी, कैलाश ठेनुआ, रवि पचौरी, रुस्तम सिंह, प्रेम सिंह दादा, टीकम सिंह, डॉक्टर सोमेश , कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शिवराम सिंह, नरेन्द्र सिंह, हिमांशु, राजकुमार, सुभाष आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed