फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shri Dauji Maharaj fair in Hathras from 21st September

Hathras News: मेला श्री दाऊजी महाराज 21 सितंबर से, तैयारियां हुईं तेज,अब उठेंगे ठेके

Sat, 02 Sep 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Sep 2023 01:15 AM IST
सार

हाथरस के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मेले में आयोजित होने वाले दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परंपरागत कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया। मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। ठेका की प्रकिया पूरी होने के बाद मेले में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर आवेदन लिए जाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Shri Dauji Maharaj fair in Hathras from 21st September
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर तहसील सभागार में बैठक लेते एसडीएम सदर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 21 सितम्बर से शुरू होने वाले 112 वें प्राचीन और ब्रज के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। एसडीएम सदर रवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की और व्यवस्थाओं शीघ्रता-शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। बाद में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण भी किया। 2 सितंबर को मेले से संबंधित व्यवस्थाओं के ठेके छोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में मेले में आयोजित होने वाले दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परंपरागत कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया। मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। ठेका की प्रकिया पूरी होने के बाद मेले में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर आवेदन लिए जाने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद उपजिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था चालू करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम मसीहा नाजम, मुरसान चेयरमैन देशराज सिंह, हरीश शर्मा एडवोकेट, तहसीलदार, ऐई निर्माण रवि निगम, जेई जलकल हर्षवर्धन, एसआई महेश, मुजाहिद एड हरीश शर्मा, राजीव राज, लिपिक नंदकिशोर, रवि शर्मा, आकाश शर्मा, छोटू पुरोहित, गोपाल शर्मा रामेश्वर सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद ने उठाई कई मांगें
क्षेत्रीय सभासद अभिषेक राज ने शिविर की चहारदीवारी का निर्माण कराने का सुझाव दिया। सभासद ने कहा कि शहर से मेले को आने वाले सभी मुख्य मार्ग भूरापीर, माया टाकीज व सुरजोबाई स्कूल से परिसर तक मरम्मत की जाए। खंभों पर एलईड़ी लाइट, पेयजल, नए हैंडपम्प, रिबोर के साथ मरम्मत व सुरक्षा हेतु सीसीटीवी लगाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed