फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparation to send notice to teachers with fake degrees

फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों को नोटिस भेजने की तैयारी

Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation to send notice to teachers with fake degrees
Teacher
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन जारी है। अब तक कुल 65 फर्जी बीएड डिग्रीधारी शिक्षक चिह्नित किए जा चुुके हैं। विभाग इन शिक्षकों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है, जिससे कोई भी कार्रवाई करने से पहले इन शिक्षकों का भी पक्ष सुना जा सके। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से शिक्षा सत्र 2004-05 में बीएड की फर्जी डिग्री प्राप्त कर 4,570 लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली है। इनमें हाथरस में भी बड़ी संख्या में फर्जी बीएड की डिग्री वाले शिक्षक हैं। शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को इनकी सूची और सीडी भेजकर इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए रेखा सुमन द्वारा गठित जांच टीम द्वारा इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की लगातार जांच कराई जा रही है। इस टीम द्वारा अब तक हुई जांच में 65 फर्जी बीएड डिग्री वाले शिक्षकों को चिह्नित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विभाग ने अब इन चयनित फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है, जिससे इनके बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्र में पाई गई कूटरचना के संबंध में यह शिक्षक अपना पक्ष रख सकें। अगर किसी शिक्षक की सही डिग्री होने पर अगर कोई संशोधन आदि विश्वविद्यालय के स्तर से किया गया हो तो उसकी स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद विधिवत रूप से विभाग द्वारा इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के साथ ही शासन को भी इनकी सूची भेजकर अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागीय शिक्षकों के सत्र 2004-05 के बीएड डिग्री वाले शिक्षकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में जो भी फर्जी डिग्री वाले शिक्षक सामने आएंगे, उनसे इस संबंध में नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जिससे विधिवत रूप से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 
-रेखा सुमन, बीएसए हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed