{"_id":"6aabb6d1bd178be7f7007c33","slug":"preparation-of-medicinal-akhada-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 20 किलो पिसी फिटकरी, 10 किलो हल्दी-खटाई और 15 लीटर सरसों का तेल मिला दिया मिट्टी में, देखकर है सभी चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 20 किलो पिसी फिटकरी, 10 किलो हल्दी-खटाई और 15 लीटर सरसों का तेल मिला दिया मिट्टी में, देखकर है सभी चकित
Thu, 17 Sep 2026 03:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:16 PM IST
सार
कुश्ती के दौरान पहलवानों को खरोंच और हल्की चोट लगना सामान्य है। ऐसे में हल्दी और फिटकरी पारंपरिक रूप से उपयोग की जाती हैं, जबकि सरसों का तेल मिट्टी को मुलायम रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
औषधीय अखाड़ा तैयार करते कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में दाऊजी महाराज के मेले में कुश्ती के लिए औषधीय अखाड़ा तैयार किया गया है। अखाड़े की मिट्टी में फिटकरी, हल्दी और सरसों का तेल मिलाया है। देशभर से आने वाले पहलवान इसी अखाड़े में दांव-पेच आजमाएंगे।
विज्ञापन
दंगल कमेटी ने परंपरा के अनुसार अखाड़े की मिट्टी में मिश्रण किया है। कमेटी सदस्य श्रीनिवास के अनुसार अखाड़े की पहली परत में 20 किलो पिसी फिटकरी, 10 किलो शुद्ध हल्दी, खटाई और 15 लीटर सरसों का तेल मिलाया गया। इसके बाद पानी का छिड़काव कर मिट्टी की कई बार गहरी गुड़ाई की गई, ताकि औषधीय तत्व मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाएं।
विज्ञापन
कुश्ती के दौरान पहलवानों को खरोंच और हल्की चोट लगना सामान्य है। ऐसे में हल्दी और फिटकरी पारंपरिक रूप से उपयोग की जाती हैं, जबकि सरसों का तेल मिट्टी को मुलायम रखने में मदद करता है। अब अखाड़ा दंगल के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें देशभर से पहलवान दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन