{"_id":"666f079b51054a632800d9be","slug":"pregnant-woman-dies-due-to-drowning-in-ganga-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा: गंगा स्नान करने गई गर्भवती की डूबने से मौत, परिवार के 12 लोग भी गए थे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा: गंगा स्नान करने गई गर्भवती की डूबने से मौत, परिवार के 12 लोग भी गए थे साथ
Sun, 16 Jun 2024 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:11 PM IST
सार
गर्भवती पूनम परिवार के करीब 12 लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर के राजघाट गई थी। स्नान करते समय अचानक महिला गंगा में डूब गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। साथ के लोगों ने काफी तलाशी की, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से गर्भवती पूनम की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा दशहरा पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने बुलंदशहर के राजघाट गई गर्भवती महिला की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मातम छा गया।
विज्ञापन
महिला के ससुर भोला निवासी कस्बा हाथरस जंक्शन ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि पूनम (23) पत्नी नीरज परिवार के करीब 12 लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर के राजघाट गई थी। स्नान करते समय अचानक महिला गंगा में डूब गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। साथ के लोगों ने काफी तलाशी की, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। परिजन रोते बिलखते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। महिला की मौत के बारे में जैसे ही घर पर परिजनों को पता चला तो परिवार में मातम छा गया। मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार घर पर पहुंचने लगे। परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। उसने अपने पीछे एक मासूम बच्ची को छोड़ा है। शाम को महिला का शव कस्बा हाथरस जंक्शन पहुंच गया। शव के पहुंचते परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया।
विज्ञापन