फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pregnant woman and unborn child die in race between two private hospitals

Hathras News: दो निजी अस्पतालों की दौड़ में गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत

Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman and unborn child die in race between two private hospitals
इलाज में हुई देरी के कारण रविवार की सुबह एक गर्भवती महिला व उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। महिला की हालात रविवार सुबह बिगड़ी थी। परिजन दो निजी अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन दोनों ही जगह स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं मिलीं। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। नगला अलगर्जी निवासी दीपक की पत्नी नीतू (25) दूसरी बार गर्भवती थीं। उनकी एक ढाई साल की बेटी है। रविवार सुबह करीब चार बजे नीतू का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। उसकी गर्भावस्था के नौ महीने पूरे हो चुके थे। प्रसव का दर्द समझ परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल के निकट स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

आपातकालीन परिस्थिति होने के बावजूद यहां चिकित्सक नहीं मिलीं। यहां पता चला कि प्रसव के कारण बीपी बढ़ गया है। इलाज न मिलने पर वे नजदीक के ही दूसरे प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां से भी मना कर दिया गया और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाने की सलाह दी गई। परिजन सुबह लगभग पांच बजे महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक व अन्य परिजनों के मुताबिक इसी दौरान गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों ने मायके वालों का खबर की। नीतू की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका मायका निधौली कला एटा के गांव दलू का नगला में हैं, लेकिन पिता ख्याली राम काम के चलते परिवार के साथ लुधियाना रहते हैं। वहीं से हाथरस पुलिस कंट्रोल रूम को नीतू की मौत की खबर दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रविवार देर शाम तक पिता के न आने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली सूचना व जिला अस्पताल से प्राप्त मीमो के आधार पर शव कब्जे में लिया गया है।



गर्भवती महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। परिजनों से जानकारी लेने के बाद यह भी पता किया जाएगा कि आखिर किन कारणों से उसे समय से इलाज नहीं मिल सका। - डाॅ. राजीव रॉय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed