फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pratap Sena will oppose reservation in higher education

उच्च शिक्षा में आरक्षण का विरोध करेगी प्रताप सेना

Sun, 07 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने बताया कि केंद्र सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति संशोधन अधिनियम 2015 का प्रताप सेना पूरी तरह से विरोध कर रही है और इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। केंद्र सरकार से सवर्ण आयोग का गठन कराए जाने की मांग है, जिसके लिए पार्टी हर कदम उठाने के लिए तैयार है। 

राणा अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर और मस्जिद बनाने से देश का विकास नहीं हो सकता। विकास करने के लिए माहौल बनाने की आवश्यकता है। प्रदेश की सपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार माहौल नहीं बना पा रही हैं, जिससे विकास रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भी उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। अब तक 25 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और हाथरस के प्रत्याशी की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। पार्टी द्वारा उच्च शिक्षा में आरक्षण का विरोध जारी रखेगी। युवाओं को अपने देश में मौका नहीं मिल रहा, इसलिए करोड़ों युवा भारत से विदेशों को पलायन कर रहे हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल रहे हैं। वार्ता के समय राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कबूल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार लवानिया, सुरेश सिंह, निशांत चौहान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

हाथरस। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा के हाथरस आगमन पर काफी लोग अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार लवानिया व निशांत चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रघुवीर सिंह परमार, रामकुमार गौतम, ठा. सुनील संह, प्रदीप सिंह, सरजू राना, धीरज लवानियां, प्रशांत कुमार, रिंकू सिसौदिया, शिवनारायण, अंशू आदि शामिल थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed