फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   prajapita brhmakumaries

हाथरस : पवित्रता के साथ ईश्वरीय सेवा में लगी है ब्रह्मकुमारीज

Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
prajapita brhmakumaries
हाथरस : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंदपुरी सेवा केंद्र के वार्षिकोत्सव - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह स्थानीय केला फार्म हाउस के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम में आए मैनपुरी के डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, हाथरस एसपी विकास कुमार वैद्य, ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठतम राजयोग शिक्षिका व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बीके सरोज दीदी, दिल्ली से आए नौ सेना कमांडर शिव सिंह का पीत वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अविनाश सिंह ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज अपनी पूरी पवित्रता के साथ ईश्वरीय सेवा में लगी हुई है।
कार्यक्रम में अध्यात्मिक सशक्तीकरण के लिए दया और करुणा विषय पर संगोष्ठी हुई। बालिका नैन्सी ने स्वागत गान पर नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी विकास कुमार ने कहा कि राजयोग की शिक्षा जीवन में आने से विभिन्न परिस्थितियां आने पर सहज ही पार हो जाते हैं। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा विभा वैद्य ने कहा कि लोग सच तो दूसरों में देखना चाहते हैं लेकिन जब खुद जीवन में धारण करने की बात आती है तो पीछे हट जाते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सरोज दीदी ने कहा कि शिव बाबा की याद से मन अमन बन जाता है, जो जग चमन हो जाता है। इस मौके पर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी विष्णु गौतम, अनिल वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अवधेश कुमार सिंह, तरुण पंकज, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा, दिनेश सेकसरिया, सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा, मनमोहन अग्रवाल, अमित बंसल, रेखा बंसल, आशीष बंसल, चमनेश राजपूत, राकेश अग्रवाल, कमल गुप्ता, डॉ. एससी शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन नरौरा से आईं बीके रागिनी बहन ने किया। प्रबंधन में बीके शांता बहन, श्वेता बहन, हेमलता बहन, मीना बहन, दुर्गेश बहन, कोमल बहन, उमा बहन, बीके नीतू बहन आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed