फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prajapita Brahma baba death anniversary

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prajapita Brahma baba death anniversary
प्रजापिता ब्रहमकुमारी आश्रम में जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय का स्वागत करतीं ब्रहमकुमारियां। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सादाबाद में रविवार को संस्था के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। उनके छवि चित्र पर सभी ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की।
हाथरस सेवाकेंद्र से आईं ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने बताया कि ब्रह्मा बाबा का जन्म सिंध हैदराबाद (जो आज पाकिस्तान में है ) हुआ था। सिंध में बाबा दादा लेखराज के नाम से जाने जाते थे। शुरू से ही बाबा धार्मिक, सरल स्वभाव, सात्विक, सात्विक प्रवृत्ति, भगवान की भक्ति करने वाले एवं दानी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट विनोद उपाध्याय ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सभी को यह ध्यान रखना अति आवश्यक है कि हमारे कर्म सुकर्म हों।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस पर भोलानाथ इस धरा पर हुए दयाल, शिव के रथी तूने कर दिया कमाल गीत गाकर ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर समाजसेवी गीता गौड़, भ्राता राजू जायसवाल, हरीदत्त शर्मा, ब्रह्माकुमारी सीमा बहन के अलावा बीके बबीता बहन, मिथिलेश बहन, रमाशंकर पचौरी, हीरालाल भाई, रामबाबू भाई, राधा बहन, रश्मि बहन, संतोष भाई, कमलेश बहन आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed