{"_id":"68e4001f026714bbd707720b","slug":"pradhan-daughter-dies-under-suspicious-circumstances-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिजन गए बाहर, घर के अंदर संदिग्ध हालात में प्रधान की बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिजन गए बाहर, घर के अंदर संदिग्ध हालात में प्रधान की बेटी की मौत
Mon, 06 Oct 2025 11:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:16 PM IST
सार
चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जनपद में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की 23 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय परिजन घर से बाहर थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंच गई। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन