{"_id":"577418fc4f1c1b615679aaff","slug":"power-supply-lost-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मंगलवार की रात हुई बारिश में बिजली का नेटवर्क भी जवाब दे गया। विद्युत लाइनों में कहीं फॉल्ट हुए तो कहीं ब्रेक डाउन। इससे रातभर शहर की विद्युत सप्लाई गुल रही। लोगों को भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी।
एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बिजली कटौती की मार से लोग बेहाल हो गए है। अभी बदरा झूम कर नहीं बरसे, लेकिन जरा सी बारिश में बिजली का नेटवर्क ही फेल हो गया। मंगलवार की रात बारिश की वजह से मीतई बिजलीघर से गिजरौली और नवीपुर आने वाली विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन हो गया, जिससे गिजरौली और नवीपुर बिजलीघर की बिजली गुल हो गई। इन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में भी रातभर अंधेरा रहा।
इसी तरह ओढ़पुरा बिजलीघर पर शहर की वीसीबी में फॉल्ट हो गया, जिससे शहर की बिजली भी रातभर गुल रही। रात 11 बजे ठप हुई बिजली सुबह साढ़े आठ बजे तक बहाल हो सकी। मतलब, पूरे नौ घंटे शहरवासी बिना बिजली के रहे। पूरी रात लोगों ने बिना बिजली के काटी। सुबह सुबह लोगों को पानी भरने के लिए भी इधर उधर भटकना पड़ा। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति काफी रोष कायम रहा। जेई विनोद तोमर और टीपी सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से फॉल्ट और ब्रेक डाउन हो गए थे, जिस वजह से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
------
बूंदाबांदी में ट्रांसफॉर्मर दे गया धुआं
हाथरस। मोहल्ला नवीपुर के लोगों को मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की शाम तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली आई तो आधा घंटे बाद ही नवीपुर बिजलीघर पर लगा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर धुआं दे गया। ट्रांसफॉर्मर में आई गड़बड़ी के बाद बुधवार को पूरे दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश गहरा गया। जेई जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंका नहीं है, उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई थी। इसकी जगह ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली सुचारू करा दी गई थी।