{"_id":"69cf5cbb3411986ce50210a3","slug":"power-line-broke-in-the-field-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में बिजली का तार टूटा, निकली चिंगारी से गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में बिजली का तार टूटा, निकली चिंगारी से गेहूं की फसल राख
Fri, 03 Apr 2026 11:53 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:53 AM IST
सार
खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे तेज चिंगारी निकली, जिसने गेहूं की पकी फसल को चपेट में ले लिया। फसल धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन
गांव महाराजपुर में बिजली की तार टूटने से राख हुई फसल
- फोटो : ग्रामीण
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला उदैया महाराजपुर में खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार 2 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे टूटकर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र में इन-दिनों गेहूं की फसल पककर खड़ी है और उसकी तेजी से कटाई चल रही है। 2 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे गांव नगला उदैया निवासी महिपाल के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे तेज चिंगारी निकली, जिसने उनकी गेहूं की पकी फसल को चपेट में ले लिया। फसल धू-धूकर जलने लगी और तेज हवा के साथ आग बढ़ने लगी। यह देखकर आसपास के खेतों में मौजूद किसानों की बेचैनी बढ़ गई। किसानों ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तहसीलदार सोनू बघेल का कहना है कि जली हुई फसल का आकलन कराकर शासन के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों को रखनी होंगी ये सावधानियां
- खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास से फसल को हटा दें, ताकि चिंगारी निकलने पर आग न लगे
- खेत व बुर्जी बिटोरा आदि के आसपास से गुजरने वाले विद्युत तार अगर ढीले हों तो उन्हें कसवाएं
- आग लगने पर उसे फैलने से रोकने के लिए चारों आरे से फसल को काट दें
- आग लगने के शुरुआती दौर में पेड़ों की हरी टहनियां तोड़कर पीटने से आग पर काबू पाया जा सकता है
- घर के चूूल्हे की आग को घूरे पर न डालें, बीड़ी आदि को बुझाकर ही फेंकें
- माचिस आदि को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, आग से बच्चों को न खेलने दें
- आग लगने पर दमकल आने तक किसी गड्डे आदि में ट्यूबवैल आदि चलाकर पानी भर लें, ताकि आग बुझाने में आसानी हो
- आग लगने पर हेल्पलाइन नंबर 112 व हाथरस फायर कंट्रोल रूम 9454418491 पर कॉल करें।