फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potatoes weighing two kg from the farm

खेत से निकले दो किलो वजन के आलू

Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथरस/ अखिलेश वार्ष्णेय
अमर उजाला, हाथरस/ अखिलेश वार्ष्णेय Updated Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Potatoes weighing two kg from the farm
कुंजलपुर स्थित खेत में डेढ़ से दो किलो वजन के आलूओं को दिखाता किसान अवधेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
रासायनिक खाद और कीटनाशक छोड़ कर क्षेत्र के एक किसान ने गोबर-गोमूत्र और नीम का इस्तेमाल कर आलू की खेती की तो आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए। आलू की बेल्ट कहे जाने वाले सादाबाद क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में इस किसान के खेत में डेढ़ से दो किलो के वजन के आलू निकले हैं। आलू के साइज को देखकर आसपास के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए हैं। काफी लोग तो इतने बड़े-बड़े आलू देखने के लिए खेत तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


गांव कुंजलपुर निवासी किसान अवधेश तिवारी पुत्र जितेंद्र   कुमार  तिवारी ने अपने 70 बीघा खेत में आलू की फसल बोई थी। कुछ दिनों पहले जब उन्हाेंने अपनी फसल की खुदाई कराई तो छह बीघा खेत में एक से लेकर डेढ़ और दो किलो तक के आकार के आलू निकले। यह देखकर किसान अवधेश काफी खुश हुए। उन्हाेंने बताया कि करीब 552 बोरों में इन बड़े आकार के आलू को भरा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed