फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Population control law should be made soon: Abhishek

जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बने : अभिषेक

Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Population control law should be made soon: Abhishek
हाथरस : हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी व मौजूद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के बैनर तले रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। मंचासीन अतिथियों में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार, आरएसएस के सह जिला संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री नरेंद्र प्रेमी रहे।
शुभारंभ प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार ने भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। मुख्य वक्ता प्रदेश सहसंयोजक मनोज कुमार ने कहा के हिंदू जागरण मंच द्वारा 2025 तक संगठन के कार्य को अंतिम पायदान तक खड़ा करना है। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह जिला संघ चालक डॉ. यूएस गौड़ ने कहा मंच का गठन हिंदू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ने एवं हिंदू समाज को जागरूक और संगठित बनाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन

तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा के मंच के निर्देशानुसार जल्द से जल्द वार्ड, मोहल्ला और ग्रामीण स्तर पर हिंदू जागरण मंच की समितियां बनाई जाएंगी। समापन सत्र में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा के अत्यधिक बढ़ती जनसंख्या सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बने। इसके लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है। मंचासीन पदाधिकारियों एवं अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रमन बिहारी शर्मा, कुमोद सेंगर, सुनील शर्मा, रविंद्र रावत, सौरभ शर्मा, एसके प्रजापति, शिवप्रकाश कौशल, विनय रावत, राजू राणा, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, लोकेंद्र सिसौदिया, आशा ठाकुर, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, सुनीता वर्मा, सुनीता शर्मा, निशू वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed