फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   pople lock cattle in school

स्कूल में बंद किए आवारा गोवंश, जड़ा ताला

Thu, 13 Feb 2020 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
pople lock cattle in school
प्राथमिक विद्यालय गांव अर्जुनपुर की बाउंड्रीवाल के अंदर बंद आवारा पुश। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में आवारा गोवंश ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। इन आवारा गोवंश से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान भरसक प्रयास कर रहे हैं, फिर भी इनका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के परिसर में आवारा गोवंश को बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यालय परिसर में बंद होने के कारण पठन-पाठन भी ठप रहा। एडीओ पंचायत, नायब तहसीलदार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जिले में आवारा गोवंश के आंतक से लोग बेहद परेशान हैं। पूर्व में किसान और ग्रामीण इन्हें पकड़वाने की मांगों को लेकर जिला प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव अर्जुनपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुस्साए ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को बंद कर दिया और विद्यालय परिसर में बाहर से तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोवंश को विद्यालय परिसर में बंद किए जाने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन कोतवाली चंदपा पुलिस, नायब तहसीलदार हाथरस, एडीओ पंचायत मुरसान सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में आवारा गोवंश को पकड़कर रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण आए-दिन फसल को भारी नुकसान हो रहा है। रात भर जागने के बाद भी गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया और गोवंश को नजदीकी गोशाला में रखने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने गोवंश को विद्यालय परिसर से निकाला। एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को भेजा गया था। ग्रामीणों को समझाया गया है। गोवंश को नजदीकी गोशाला में रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय गांव अर्जुनपुर में मौजूद गामीण।

प्राथमिक विद्यालय गांव अर्जुनपुर में मौजूद गामीण।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed