फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police station surrounded due to lack of action in the case of death of a youth

Hathras News: युवक की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर घेरा थाना

Wed, 22 Jan 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded due to lack of action in the case of death of a youth
थाने के सामने बेहोश पड़ी मृतक की मां। संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित नगला सड़क के निकट स्थित गैस गोदाम के कर्मचारी की संदिग्ध हालात मौत के मामले में मृतक के परिजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले।
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया और थाने का घेराव कर लिया। मृतक की मां थाने के सामने बेहोश हो गई।


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर नगला सड़क के निकट स्थित गैस गोदाम पर 18 जनवरी को कर्मचारी का शव मिला था। मृतक की पहचान विनीत कुमार (22) निवासी लोहिया नगर मथुरा रोड के रूप में हुई थी। मृतक के साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन




मृतक के परिजनों ने गैस एजेंसी मालिक व दो कर्मचारियों पर उसे कार्यक्रम में बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई शीलू का कहना है कि उसने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। मृतक के परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ मंगलवार को थाना हाथरस गेट पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगे। इससे थाने में हंगामा खड़ा हो गया। अचानक मृतक की मां थाने के सामने बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed