फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police should effectively stop crimes

Hathras News: अपराधों पर प्रभावी रोक लगाए पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
Police should effectively stop crimes
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जी-8 भवन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। अधिकारियों को हत्या, लूट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी, गोकशी जैसी संगीन घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इससे पूर्व एडीजी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी तनावपूर्ण होती है, इसलिए ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियां आम हैं। प्रत्येक पुलिस कर्मी को समय से अपना व परिवार के सदस्यों का परीक्षण कराना चाहिए। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के साथ गोष्ठी की।
विज्ञापन



एडीजी ने ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस परिवार के अभिन्न अंग है। पुलिस की आंख व कान हैं। वह अपने गांव मे होने वाली किसी भी प्रकार की हलचल/घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




तत्पश्चात एडीजी ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने जमीन संबंधित मामलों का पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए वेबिनार के माध्यम से आमजन तक अधिक से अधिक जानकारी साझा करने एवं उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए।



इसके बाद एडीजी ने मेला श्रीदाऊजी परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में गारद ने उन्हें सलामी दी। डीआईजी अलीगढ़ शलभ माथुर और एसपी देवेश कुमार पांडेय ने उनकी अगवानी की। एएसपी अशोक कुमार सिंह, सभी क्षेत्राअधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





प्रत्येक जिले में खोला जाएगा साइबर थाना : एडीजी
हाथरस। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का कहना है कि साइबर अपराध नई तकनीकी है। इस पर लगातार अंकुश लगाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। हर जिले में साइबर थाना खोला जाएगा। हाथरस जिले में भी साइबर थाना खोले जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
एडीजी बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध रोकने को लेकर सरकार काफी गंभीर है। प्रत्येक थाने में साइबल सेल का गठन किया है। प्रत्येक जिले में साइबर थाना खोले जाना प्रस्तावित है। साइबर क्राइम से जुड़े मामले की विवेचना करने के संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश व प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में पुलिस का भय होना चाहिए। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर होनी चाहिए। पुलिस की जनता और जनता की पुलिस मित्र होनी चाहिए। दुर्घटना में सड़क पर पड़े घायलाें की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।




व्यापारी हित की बैठकों का न्योता नहीं दे रही पुलिस
हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस विभाग में व्यापारी हित में होने वाली बैठकों की सूचना न देने पर रोष जताया है। प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बगला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल और नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा ने जारी संयुक्त विज्ञप्ति में पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों और उद्योगपतियों से संबंधित मुद्दों की बैठक में व्यापार मंडल को सूचना न देने पर आपत्ति जताई।







मुरसान कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
मुरसान। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को मुरसान कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। एडीजी ने मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार व सीओ सादाबाद गोपाल सिंह के कार्य की सराहना की। एडीजी ने कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, थानाध्यक्ष कार्यालय सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ एसपीएस स्कूल की छात्राओं, हाथरस ब्लाॅक के गांव राजपुर की प्रधान प्रियंका तिवारी व आरपीएम विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा चौधरी के साथ मिलकर किया। एडीजी ने कहा कि महिलाओं की ताकत बढ़ाने, सशक्त रहने व सुरक्षित रखने के लिए 1090 व डायल 112 चलाई गई हैं। इसके बाद एडीजी ने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई नारी सम्मान व महिला सशक्तीकरण रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed