फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police raid on notice of robbery

टै्क्टर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 14 Jul 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police raid on notice of robbery
ट्रैक्टर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

यूपी 100 पर मिली सूचना से पुलिस में खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नवीपुर छोटुआ के निकट ट्रैक्टर लूटने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थाना इगलास के गांव जवार निवासी विजय पुत्र भगवान दास ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर को वह मुरसान के गांव नवीपुर छोटुआ के निकट खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।
अचानक नवीपुर छोटुआ के रहने वाले दो युवक हथियार लेकर आ गए और उसके ट्रैक्टर को जबरन ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में जब उसने शोर मचाया तो हमलावर उससे ट्रैक्टर की चाभी लेकर भाग गए। विजय ने 100 नंबर पर पुलिस को ट्रैक्टर लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन

घटना स्थल हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा बॉर्डर का होने की वजह से हाथरस और अलीगढ़ पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन की। कोतवाली निरीक्षक मुरसान का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed