फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police Ki Pathshala in Shri Umesh Chandra Kaushik Adarsh Vidya Niketan Inter College, Hathras

Hathras: उमेशचंद्र कौशिक इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला, एसपी ने पढ़ाया साइबर क्राइम का पाठ

Thu, 30 Oct 2025 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 09:59 PM IST
सार

अमर उजाला के बैनर तले श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने छात्राओं को साइबर क्राइम और एआई के बारे में बताया। 

विज्ञापन
Police Ki Pathshala in Shri Umesh Chandra Kaushik Adarsh Vidya Niketan Inter College, Hathras
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने छात्राओं को बताया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का जमाना है। कोई भी आपका अपना बनकर वीडियो कॉल या फोन पर आपको भ्रमित कर सकता है, इसलिए कभी भी किसी के प्रभाव या प्रलोभन में न आएं।

विज्ञापन


वह अमर उजाला के बैनर तले 30 अक्तूबर को श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे। एसपी ने कहा कि महिलाओं की अब हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। सशक्त महिलाएं एक सशक्त समाज का निर्माण करेंगी। 
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला
उन्होंने साइबर अपराध की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल अरेस्ट के बारे में समझाया। ओटीपी शेयरिंग व सोशल साइट्स के उपयोग के समय सावधानी बरतने के लिए कहा। एसपी ने छात्राओं से अपील की कि यह समय कॅरिअर पर फोकस करने का है। मोबाइल व इंटरनेट पर हर वस्तु उपलब्ध है, यह उनके ऊपर निर्भर है कि इसका कितने अच्छे ढंग से उपयोग कर सकती हैं। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने छात्राओं को टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर फ्राड होते ही तत्काल इस नंबर पर कॉल किया जाए, जितनी जल्दी शिकायत होगी ट्रांजेक्शन को उतनी ही जल्दी होल्ड कराने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला पुलिस की पाठशाला
शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने तीन नए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नए कानून में बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को विशेष शक्तियां दी गई हैं। स्कूल की प्रबंधक मीरा कौशिक ने छात्राओं से कहा कि वे अजनबी से चैट न करें, गेम में बात न करें, निजी जानकारी और फोटे किसी सूरत में शेयर न करें। कोई समस्या हो तो ब्लैकमेल न हों। इससे समस्या बढ़ेगी ही, तत्काल अपने माता-पिता को सूचना दें। संचालन विनती कुमार शर्मा ने किया और आभार व्यक्त प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed