फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police Ki Pathshala in Doon Public School Hathras

पुलिस की पाठशाला: एसपी ने छात्राओं को दिया सुरक्षा मंत्र, घबराएं नहीं, चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलें

Sat, 27 Sep 2025 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 09:10 PM IST
सार

आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, का संदेश दिया।

विज्ञापन
Police Ki Pathshala in Doon Public School Hathras
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में अमर उजाला के बैनर तले 26 सितंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने साथ होने वाले व्यवहार पर घबराना नहीं चाहिए, चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलना चाहिए। अभिभावकों के साथ पुलिस को भी अपने साथ हुए व्यवहार की जानकारी दें।

विज्ञापन


आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों जैसे फ्रॉड स्कीम, फर्जी एपीके फाइल, डिजिटल अरेस्ट, एआई से एडिट फोटो-वीडियो और अपरिचित नंबर से कॉल कर ठगी करने जैसी घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के अलावा 1090, 112, 1098, 181 की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में एआई का प्रयोग तेजी से हो रहा है। एआई को जानना जरूरी है, लेकिन एआई को नेगेटिव नहीं, बल्कि क्रिएटिव के रूप में प्रयोग करें। जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस मौके पर कक्षा 12 की छात्रा ध्रीती ने साइबर अपराध के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्राएं
एसपी ने एक छात्रा को अमर उजाला ईयर बुक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने शिक्षा के साथ कानून की जानकारी रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम तेजी से फैल रहा है। जागरूकता ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। मौके पर साइबर अपराध थाना प्रभारी आशीष कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed