{"_id":"59fb69034f1c1b69678b8ceb","slug":"police-is-not-ready-to-disclose","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी में नहीं, सटीक खुलासा करे पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दबाजी में नहीं, सटीक खुलासा करे पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP Police
जिले में लूट और डकैती की एक के बाद एक वारदात से खफा आईजी संजीव गुप्ता गुरुवार को पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली और निकाय चुनाव से पहले कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस अफसरों को नसीहत दी कि वह वारदात का खुलासा जल्दबाजी में न करके, एक दम सटीक करें। संजीव गुप्ता ने लूट, डकैती की वारदातों को दूसरी धाराओं में दर्ज किए जाने पर भी नाराजगी जताई।
आईजी ने ताबड़तोड़ वारदातों पर चिंता जताते हुए कहा कि चुनाव से पहले अगर पुलिस लूट की वारदातों में उलझी रहेगी तो चिह्नित अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कैसे हो सकेगी? आईजी ने कहा कि यह हैरत की बात है कि एक के बाद एक वारदात हो रही है। पुलिस ने कई मामलो में कुछ गैंगों को पकड़ा भी है लेकिन इसके बाद भी वारदातें जारी हैं।
आईजी ने कहा कि पुलिस को जल्द खुलासा करने से बचना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि खुलासा सटीक हो और असल आरोपी पकड़े जाएं। उन्होंने पुलिस को ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी घुले सुशील, एएसपी अरविंद कुमार के अलावा सीओ सिटी सुमन कनौजिया और कुछ प्रभारी निरीक्षक शामिल रहे।