{"_id":"66897073e480d1d030014f39","slug":"police-is-investigating-details-of-sakar-hari-satsang-organisers-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: आयोजकों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, होर्डिंग पर लिखे 78 नामों के आधार पर हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: आयोजकों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, होर्डिंग पर लिखे 78 नामों के आधार पर हो रही जांच
Sat, 06 Jul 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:57 PM IST
सार
सेवादारों व आयोजकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। टीमों ने आयोजन के पोस्टरों और होर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। इन पर लिखे नामों की सूची तैयार की गई है और उसके आधार पर इन लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सत्संग आयोजकों की लिस्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए हादसे के बाद पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमें आयोजकों और सेवादारों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पुलिस उन लोगों की कुंडली भी खंगालने में लगी है, जिनके नाम आयोजन स्थल पर लगे होर्डिंग और बैनरों पर लिखे थे। जल्द ही पुलिस इन तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में सेवादारों व आयोजकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। टीमों ने आयोजन के पोस्टरों और होर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। इन पर लिखे नामों की सूची तैयार की गई है और उसके आधार पर इन लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने अब तक पोस्टर पर दर्ज नामों के आधार पर मुख्य आयोजक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अब बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हैं।
विज्ञापन