{"_id":"5d93a10c8ebc3e014d681741","slug":"police-investigating-kidnapping-of-school-director-hathras-news-ali215102599","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के निदेशक के अपहरण की पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के निदेशक के अपहरण की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

मुरसान के एसपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक सीवी सिंह लोधा थाना क्षेत्र में मिले थे घायल अवस्था में
स्कूल संचालक द्वारा बताई गई अपहरण की बात को लेकर पुलिस कर रही कई बिंदुओं पर जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान के लापता स्कूल संचालक के अपहरण के मामले की पुलिस जांच कर रही है। स्कूल संचालक सोमवार की देर शाम को लोधा थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस उनके द्वारा बताई गई अपहरण की बात को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के एसपीएस स्कूल के डायरेक्टर चंद्रवीर सिंह उर्फ सीवी सिंह निवासी ताजपुर शनिवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए नरौरा गए थे। यहां से वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद सीवी सिंह कहीं नहीं मिले। तीसरे दिन सोमवार को कोतवाली लोधा क्षेत्र में सीवी सिंह बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां पर सीवी सिंह ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कुछ कार सवार अपहरण कर ले गए थे। उनसे दस लाख रुपये मांग रहे थे, लेकिन रुपये नहीं होने की बात के बाद बदमाश उन्हें लोधा के पास घायल अवस्था में फेंक गए। मंगलवार को सीवी सिंह अपने घर पहुंचे तो यहां पर उनकी खैर खबर जानने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सीवी सिंह की बताई गई बातों की छानबीन कर रही है।