{"_id":"5d72a7e58ebc3e012d67ec2e","slug":"police-in-search-of-miscreants-who-cut-the-bank-wall-hathras-news-ali2128901183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की दीवार काटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की दीवार काटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने हुई थी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट की अलीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने बदमाशों द्वारा बैंक की दीवार काटने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस दीवार काटने वाले बदमाशों की तलाश में लग गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात भी कह रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि एक के बाद एक चोरी और लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। नवल नगर में पूर्व बैंक कर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए।
दूसरी घटना प्रगतिपुरम में दिन दहाड़े हुई, जिसमें बदमाश कोरियर सर्विस वाले बनकर आए और महिला को बंधक बनाकर करीब चार लाख रुपये के आभूषण ले गए। अब इसके बाद बुधवार-गुरुवार की रात को बदमाशों ने अलीगढ़ रोड पुलिस चौकी के सामने स्थित केनरा बैंक को निशाना बनाया और दीवार को काटकर यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नवल नगर में चोरी, प्रगतिपुरम में लूट और फिर केनरा बैंक की दीवार काटने के मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की तलाश करने के लिए एसओजी टीम व थाना पुलिस लगातार लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।