फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police engaged in tracing the source of the coins and uncovering the syndicate.

Hathras News: सिक्कों के स्रोत और सिंडिकेट की थाह लेने में जुटी पुलिस

Wed, 05 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in tracing the source of the coins and uncovering the syndicate.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर की घनी आबादी वाली हनुमान गली से 57 क्विंटल सिक्के बरामद होने के सनसनीखेज मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में रेजगारी आखिर कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। कारण है कि हर महीने बाजार से इतनी बड़ी मात्रा में रेजगारी एकत्रित करना संभव नहीं।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को इस बात की प्रबल आशंका है कि इन सिक्कों का इस्तेमाल अवैध रूप से बाजार में चलाने के बजाय इनमें प्रयुक्त होने वाली बहुमूल्य धातु को निकालने के लिए किया जा रहा था। जानकारों का मानना है कि पांच रुपये के पुराने या मिश्रित धातु वाले सिक्कों को गलाकर सिल्लियों में बदला जा रहा था, जिनकी बाजार में और अवैध औद्योगिक गतिविधियों में काफी मांग होती है।
विज्ञापन

पांच रुपये का मेटल मूल्य 10 रुपये के करीब पड़ता है। एफआईआर में आरोपी नवीन समाधिया से पुलिस पूछताछ करेगी, जिसमें अहम खुलासे होंगे। इस कारोबार में नवीन के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। संभावना है कि इन लोगों ने भी सिक्के छिपा रखे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में गलाई भट्ठियों वाले हुए भूमिगत
इस खुलासे के बाद से शहर में अवैध रूप से धातुओं की गलाई का काम करने वाले लोग भूमिगत हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य रूप से ढकपुरा क्षेत्र में इस तरह की गलाई फैक्टरियां और भट्ठियां संचालित होती हैं। पुलिस अब शहर के ऐसे संदिग्ध ठिकानों और फैक्टरियों की फेहरिस्त तैयार कर रही है, जहां सिक्कों को गलाने का काम किया जा सकता था।

विवेचना से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है। आरोपी से पूछताछ व विस्तृत जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed