फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police engaged in tightening the noose on Vinod Jat gang

Hathras News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर विनोद जाट गैंग पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस

Mon, 10 Jul 2023 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in tightening the noose on Vinod Jat gang
संजय हत्याकांड में विनोद जाट गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। साथ ही प्रॉपर्टी विवाद की तह में जाने और उसमें विनोद जाट की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही विवादित संपत्तियों को भी चिन्हि्त किया जा रहा है।
विज्ञापन





एसी मिस्त्री संजय की हत्या में विनोद जाट गैंग के सदस्यों का हाथ सामने आया है। कुख्यात विनोद इस समय नैनी जेल में बंद है। पुलिस का दावा है कि संजय की हत्या के बाद हत्यारोपी जिस गाड़ी से फरार हुए थे, वह विनोद के नाम से है। उसके गैंग के सदस्य देवेंद्र , रामू व संतोष जाट ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन




इन तीनों ने गौरव चौधरी व मोनिषकांत शर्मा को संजय की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र व मोनिषकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस हत्याकांड में विवादित भूमियों के चिह्नित करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस अब हिस्ट्रीशीटर संतोष , रामू और गौरव चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इनके परिचितों से भी पूछताछ की गई है। साथ ही इनकी लोकेशन का पता करने के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed