फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police engaged in search of accused of firing on hotel

Hathras News: होटल पर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, दी जा रहीं दबिश

Fri, 04 Aug 2023 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:30 PM IST
सार

खाना खाने के बाद तीनों युवक पास में ही मौजूद ओयो होटल में पहुंचे थे। आरोप है कि इन तीनों का होटल में ठहरे तीनों युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  विवाद के चलते इन सभी युवकों के बीच गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी। 

विज्ञापन
Police engaged in search of accused of firing on hotel
ओयो होटल पर बुधवार की रात्रि को हुई फायरिंग के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के निकट एक होटल पर बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल के नजदीक ओयो हैप्पी स्टे होटल है। इस होटल में जनपद फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह पु़त्र सुरेश सिंह काले रंग की स्कॉर्पियो कार में अपने दो साथियों के साथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यह तीनों इस होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात होटल के निकट स्थित एक ढासे पर हतीसा निवासी विजय कुमार पुत्र चंद्रमोहन शर्मा, नीतेश पुत्र साहब सिंह निवासी नाई का नगला और एक अन्य युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद तीनों युवक पास में ही मौजूद ओयो होटल में पहुंचे थे। आरोप है कि इन तीनों का होटल में ठहरे तीनों युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  विवाद के चलते इन सभी युवकों के बीच गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गुस्साए शिकोहाबाद के युवकों ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में विजय व नीतेश गोली लगने से घायल हो गए गए थे। घटना के संबंध में घायल विजय के भाई द्वारा कोतवाली हाथरस गेट में एक नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि होटल पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed