{"_id":"66df269de24e612a25088daf","slug":"police-did-not-take-action-against-the-victims-girl-tried-to-commit-suicide-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: युवकों ने की छेड़खानी, थाने के चक्कर काटती रही, पुलिस ने नहीं सुनी, युवती ने उठाया यह बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: युवकों ने की छेड़खानी, थाने के चक्कर काटती रही, पुलिस ने नहीं सुनी, युवती ने उठाया यह बड़ा कदम
Mon, 09 Sep 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:17 PM IST
सार
आरोप है कि दो युवकों ने युवती से छेड़खानी की। युवती कार्रवाई कराने के लिए थाने के चक्कर काटती रही। इससे परेशान होकर युवती ने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ चार दिन पहले दो युवकों ने छेड़खानी की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। युवती आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत युवती ने 9 सितंबर को फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
परिजन उसे फंदे से उतारकर बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार दिया गया। सूचना पर पुलिस भी हरकत में आई और जिला अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान लिए। आनन-फानन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि चार दिन पहले गांव के दो नामजदों ने उसके साथ छेड़खानी की थी। पीड़िता का आरोप है कि वह चार दिन से इस मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही है। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि पांच दिन से आरोपी युवक उसे इशारे कर रहे थे और गाली भी देते थे।
विज्ञापन
आरोपी के चाचा से शिकायत की गई तो उन्होंने अपने भतीजों को समझाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर आकर छेड़खानी की और उसे, उसकी मां और बहन को पीटा। आरोपियों के चचेरे भाई ने भी एक साल पहले उसके साथ छेड़खानी की थी, तब भी पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया था। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप गलत है।