फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police constable recruitment exam in Hathras

Police Constable Exam: हाथरस में 19 केंद्रों पर 18768 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दो दिन रूट रहेगा डायवर्ट

Fri, 16 Feb 2024 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 07:16 PM IST
सार

हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। परीक्षा में 18768 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  यह परीक्षा दो पालियों में सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे और दोपहर ढ़ाई बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।  शहर में 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक पुलिस अधिकारी, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं।

विज्ञापन
Police constable recruitment exam in Hathras
परीक्षा की तैयारियों के चलते सरस्वती इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान कराते प्रधानाचार्य व शिक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 17 फरवरी से दो दिन के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियों को पुलिस व प्रशासन ने अंतिम रुप दे दिया है। जिले में 19 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने सेक्टर , स्टेटिक पुलिस अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नामित कर दिया है। वहीं पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रुम के जरिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।                

विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। 17 फरवरी को होने वाली परीक्षा में 18768 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  यह परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर ढ़ाई बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक पुलिस अधिकारी, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इन अधिकारियों को पिछले दिनों पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • परीक्षा केंद्र - 19 
  • पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी- 37536
  • परीक्षा तिथियां - 17 व 18 फरवरी 
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 34 
  • स्टेटिक पुलिस अधिकारी - 19 
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट - 8 
  • सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट - 8 
  • सेक्टर पुलिस अधिकारी - 8 

17 व 18 फरवरी को यह रहेगा रुट डायवर्जन 

हाथरस में होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 17 व 18 फरवरी के लिए यातायात मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। दोनों दिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक शहर में ट्रक, ट्रोला, डीसीएम केंटर, ट्रैक्टर समेत सभी भारी वाहन व हल्के लोडर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सिकंदराराऊ से की तरफ से आने वाले भारी वाहन तथा मध्यम वाहन कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन से वाया सासनी से हतीसा पुल बाईपास होते हुए मथुरा की तरफ तथा बाईपास नगला भुस तिराहा से आगरा की तरफ जाएंगे। आगरा से आने वाले भारी वाहन व मध्यम वाहन नगला भूस तिराहा बाईपास से हतीसा पुल वाया सासनी होते हुए कैलोरा चौराहा होते हुए सिकंदराराऊ की तरफ जाएंगे। मथुरा से आने वाले भारी व मध्यम वाहन हतीसा पुल बाईपास होते हुए वाया सासनी कैलोरा चौराहा से सिकंदराराऊ की तरफ जाएंगे। जलेसर व मथुरा से आवागमन करने वाले भारी और मध्यम वाहन सहपऊ-सादाबाद-मुरसान होते हुए आवागमन करेंगे। एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग देना होगा।

परीक्षार्थी की लगेगी बायोमेट्रिक व होगी फेस चेकिंग
पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार शासन के निर्देश पर परीक्षार्थी को सुरक्षा के कई घेरों से होकर गुजरना पड़ेगा। परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड चेक किया जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक लगवाई जाएगी। आधार कार्ड का मिलान किया जाएगा। इसी क्रम में फेस स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष तक पहुंच सकेगा। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई हैं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल नेटवर्क को बंद करने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं। 

पुलिस विभाग ने जारी की एडवायजरी
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थी एवं उनके साथ आने वाले अभिभावक यातायात नियमों का पालन करें। 
  • परीक्षार्थी एवं उनके साथ आने वाले अभिभावक सवारी गाडी में ही यात्रा करें। परीक्षार्थी एवं उनके साथ आने वाले अभिभावक किसी भी लोडर वाहन से यात्रा नहीं करें। 
  • जो परीक्षार्थी निजी वाहन से परीक्षा में सम्मिलित होने आएंगे वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे ।
  • परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अनावश्यक रूप से कहीं भी एकत्रित ना हो, ताकि आवागमन बाधित न हो सुचारू रूप से चलता रहे ।
  • रेलवे स्टेशनों पर यातायात की दृष्टि से लगा पुलिस बल परीक्षा के दौरान सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed