{"_id":"65089b31fd7d1b1d810a0974","slug":"police-caught-bdc-member-before-fast-hathras-news-c-57-1-sali1014-381-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनशन से पूर्व पुलिस ने पकड़ा बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनशन से पूर्व पुलिस ने पकड़ा बीडीसी सदस्य
Tue, 19 Sep 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व मनरेगा कार्य के लिए सामग्री की आपूर्ति की एवज में कमीशन मांगने के मामले में मौजूदा और पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में ग्राम पंचायत बस्तोई के बीडीसी सदस्य संजय कुमार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास और आयुक्त ग्राम्य विकास के कार्यालय के समक्ष अनशन करने की चेतावनी दी थी।
रविवार की शाम को वह इसके लिए लखनऊ रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस की सूचना पर लखनऊ के गौतमपल्ली थाना पुलिस ने संजय को पकड़ लिया और हसायन थाना पुलिस की टीम के सुपुर्द कर दिया। संजय के लखनऊ जाने की सूचना पर हसायन थाना पुलिस की टीम भी लखनऊ रवाना हो हुई थी। संवाद