{"_id":"5d49ceff8ebc3e6cc60b46b8","slug":"police-arrested-husband-in-three-divorce-case-hathras-news-ali210333970","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक मामले में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक मामले में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
तलाक मामले में फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ दर्ज है कई धाराओं में मुकदमा
कई दिनों से आरोपी तलाश में लगी पुलिस को मंगलवार को मिली सफलता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मोबाइल पर तीन तलाक का मैसेज भेजने वाले को मंगलवार को महिला थाने की पुलिस ने सादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी ने पति पर जुल्म करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद के इस्लाम नगर निवासी एहसान मिस्त्री पुत्र जहीद खां पर शमा परवीन पत्नी एहसान मिस्त्री निवासी कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड ने मोबाइल फोन पर तलाक का मैसेज भेजकर एक बेटे को लेकर चले जाने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की थी, जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 489ए, 323, 506, दहेज एक्ट के अलावा मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन ऑफ राइट मैरिज अधिनियम 2019 में महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज की।
पति पर पत्नी ने रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया था। इसकी भी महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एहसान मिस्त्री पुत्र जहीद खां निवासी इस्लाम नगर सादाबाद को जलेसर बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई साधना सिंह व कांस्टेबल हरेंद्र चौधरी शामिल थे। महिला थाना प्रभारी एसएचओ नंदिनी सिंह ने बताया कि तीन तलाश प्रकरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।