{"_id":"6543f7f19423afb9900601a9","slug":"police-and-revenue-team-freed-the-land-from-encroachment-hathras-news-c-62-1-sali1024-564-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस एवं राजस्व टीम ने जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस एवं राजस्व टीम ने जमीन कब्जा मुक्त कराई
Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
जमीन को कब्जामुक्त कराती पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा में पुराना थाना की जमीन को कोतवाली पुलिस एवं राजस्व टीम ने मौके पर जाकर कब्जा मुक्त कराया।
कस्बा में वर्ष 1972 में नए थाने का भवन बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद ही पुलिस ने नए थाने में आकर काम शुरू कर दिया था। पुराने थाने की इमारत ऐसी पड़ी रही। समय के साथ लोगों ने उसमें खाली पड़े हुए आवासों में रहना शुरू कर दिया और पशु आदि बांधना शुरू कर दिया। इमारत खंडहर में बदल गई, लेकिन लोगों ने पशु बांधना बंद नहीं किया। इमारत की ईंटें भी चोरी होने लगीं।
कई समाजसेवियाें ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत के बाद इस जमीन की राजस्व विभाग द्वारा कई बार पैमाइश कराई गई और पुराने थाने की जमीन को चिन्हित किया गया। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, लेखपाल रत्नेश कुमार एवं प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस बल के मौके पर गए और नगर पंचायत कर्मियों को बुलाकर चिन्हित जमीन पर पत्थर आदि लगवाकर लोगों को दोबारा यहां पशु न बांधने की हिदायत दी गई। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही पुराने थाने की जमीन की चहारदीवारी करा दी जाएगी। संवाद